*भूमिहीन कृषि मजदूरों के खिले चेहरे, 7673 हितग्राहियों को मिली वार्षिक सहायता राशि*

जिला संवाददाता प्रोनित दत्ता

कोंडागांव | छत्तीसगढ़ राज्य शासन की जनकल्याणकारी पहल के अंतर्गत जिले में ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान जिले के 7673 चिन्हित हितग्राहियों के बैंक खातों में वार्षिक सहायता राशि का अंतरण किया गया।

कलेक्टर और मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कोंडागांव जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और क्षेत्र के मुख्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिनके पास स्वयं की कृषि भूमि नहीं है और वे श्रम पर निर्भर हैं।


परंपरागत पुजारियों और सेवादारों को मिला विशेष लाभ योजना की खास बात यह रही कि इसमें न केवल खेतिहर मजदूर, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को सहेजने वाले ग्रामीण सेवादारों को भी शामिल किया गया है। जिले के समस्त:
*सिरहा और गुनिया*
*गायता और पुजारी*
*पटेल और चालकी*
*बैगा और मांझी*
इन सभी वर्गों को योजना के दायरे में लाते हुए सीधे लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद हितग्राहियों ने राशि प्राप्त होने पर खुशी जाहिर की और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
पारदर्शिता के साथ हुआ राशि का वितरण
कार्यक्रम में बताया गया कि सभी 7673 हितग्राहियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में भेजी गई है, ताकि बिचौलियों की गुंजाइश ना रहे और जरूरतमंदों को पूरा लाभ मिले।
नोट: इस अवसर पर कोंडागांव जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने शासन की अन्य योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *