केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से बड़ेराजपुर एवं लंजोड़ा में महतारी सदन का निर्माण होगा

केशकाल। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नीलकंठ टेकाम के निरंतर प्रयासों से क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ेराजपुर एवं लंजोड़ा में महतारी सदन के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दोनों स्थानों पर लगभग 30–30 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा महतारी सदन का निर्माण कराया जाएगा।

इससे पूर्व भी विधायक  टेकाम के प्रयासों से सलना, जामगांव एवं बहीगांव में महतारी सदन हेतु 30–30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिनका कार्य अंतिम चरण में है। इस निर्णय से क्षेत्र की महिलाओं को बैठक, प्रशिक्षण व सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक सुसज्जित भवन उपलब्ध होगा।

विधायक टेकाम ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केशकाल विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। उनके अथक प्रयासों से हाल ही में विश्रामपुरी चौक से भारतमाला चौक तक नवीन सड़क निर्माण, केशकाल घाट बाईपास के लिए 11 किलोमीटर फोरलेन सड़क तथा केशकाल नगर की जर्जर सड़कों के नवीनीकरण हेतु चार किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की पूर्व से लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु वे सतत प्रयत्नशील हैं और आने वाले दिनों में अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति भी मिलेगी।

निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा नेता योगेश पांडे ने विधायक नीलकंठ टेकाम का धन्यवाद करते हुए कहा कि बड़ेराजपुर क्षेत्र में डेढ़ वर्ष के भीतर अनेक विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जो ग्रामीणों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। महतारी सदन का निर्माण यहां की महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *